Daily Horoscope
✕

भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की संदिग्ध मौत

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (16:12 IST)
उन्नाव।  भाजपा के उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्नाव की एक युवती ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया और उसे रोके जाने पर उसने रो-रो कर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती ने उप्र पुलिस पर भी सवालिया निशान लगाया था। पुलिस ने तेज की दिखाते हुए विधायक कुलदीपसिंह सेंगर के चार समर्थकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह विधायक कुलदीपसिंह सेंगर पर आरोप लगा रही युवती के पिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में जेल के अंदर हो गई। मौत की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो हड़कंप का माहौल पूरे प्रदेश की राजनीति में देखने को मिला। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।


 उप्र पुलिस सक्रिया और डीजीपी ने आनन- फानन में एक जांच कमेटी बनाकर उन्नाव के लिए भेज दिया है। पीड़िता के पिता की जेल में मौत के मामले में स्टेशन अफसर अशोकसिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पीडि़ता के पिता सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गांव के ही टिंकू सिंह से कहासुनी हुई थी। टिंकू सिंह ने अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और उसको पुलिस को सौंप दिया था। उनका आरोप था कि पीडि़ता के पिता गाली-गलौज कर रहा था। माखी थाने की पुलिस ने सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने आरोप लगाया था कि विधायक के भाई अतुल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने पप्पू सिंह को पुलिस को सौंप दिया।

6 अप्रैल को सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह को कारागार भेजा गया। रविवार की शाम अचानक सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह की तबीयत बिगड़ गई। रात नौ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को जेल पुलिस की ओर से बताया गया कि पप्पू के पेट में दर्द है और उल्टी हो रही है। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। सोमवार सुबह सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस महकमा सकते में आ गया।

डॉक्टरों ने बताया कि पप्पू की आंत में सूजन थी और उसे उल्टी हो रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ट्वीट पर कहा कि  "प्रदेश में कहीं कोचिंग की छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या हो रही है, तो कहीं भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सरकार से निराश होकर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह कर रही है। क्या यही है 'एनकाउंटर’ सरकार का ख़ौफ़ कि अपराधियों की जगह आज नारी आतंकित हो रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

Saudi Arabia : रियाद एयरपोर्ट पर दो हमले, 3 नागरिकों की मौत; हूतियों ने ली जिम्मेदारी, सऊदिया एयरलाइंस का विमान भी क्षतिग्रस्त

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के मामले में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD को हटाया, मामले के दिए जांच के आदेश

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

अगला लेख