Hanuman Chalisa

रामदेव ने 90 संन्यासियों को दीक्षा दी

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (18:51 IST)
हरिद्वार। भारत को आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने के लिए योग गुरु रामदेव ने रामनवमी पर एक नई पहल में पतंजलि द्वारा तैयार किए गए करीब 90 संन्यासियों को 'दीक्षा' प्रदान की। यहां धर्मनगरी में गंगा तट पर रामदेव ने स्वयं 51 संन्यासियों तथा 39 संन्यासिनों को 'दीक्षा' प्रदान की।


इस दौरान दीक्षा लेने वाले संन्यासियों के परिवार के लोग भी उपस्थित थे। संन्यासी जीवन में संन्यासियों का स्वागत करते हुए योग गुरु ने कहा कि संत बनने और स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित करने से ज्यादा आनंददायक कुछ और नहीं हो सकता।

उन्होंने संन्यासी बन गए अपने शिष्यों के परिवारों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों को राष्ट्र सेवा के पुनीत कार्य के लिए समर्पित कर दिया। पतंजलि के परिसर में ऋषिग्राम में बनी लकड़ी की यज्ञशाला में गत 21 मार्च से हवन और यज्ञ जैसे अनुष्ठान चल रहे थे और आज गंगा घाट पर योग गुरु और उनके सहयोगी बालकृष्ण की देखरेख में संन्यासियों को दीक्षा दी गई।

आज दीक्षा लेने वाले संन्यासियों में ब्राह्मण, क्षत्रियों, वैश्यों और शूद्रों सहित समाज के सभी वर्गों और वर्णों के लोग शामिल थे। इन सभी को रामदेव के सान्निध्य में वेदों और उपनिषदों की शिक्षा दी गई है। रामदेव ने बातचीत में कहा कि देश को आध्यात्मिक महाशक्ति बनाने की उनकी योजना के तहत आज 90 संन्यासियों को दीक्षा दी गई। रामदेव की योजना 1000 संन्यासियों को तैयार कर उन्हें राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने की है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

अगला लेख