Hanuman Chalisa
✕

छत्तीसगढ़ में हनुमान जी पर सियासत, कांग्रेस भी राम की भक्ति में लीन

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (11:14 IST)
Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में 2023 के अंत में होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही कमर कस ली है। चुनाव से पहले दोनों ही दल राम जी और हनुमान जी की शरण में जाते दिख रहे हैं। सीएम बघेल ने माता कौशल्या को छत्तीसगढ़ की बेटी और राम को भानजा बताया। 
 
छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में 3 दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई। सभी को हनुमान चालीसा की प्रति भी बांटी गई।
 
सीएम बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे। इस दौरान भगवान श्री राम ने कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है।
 
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी और बजरंग दल विवाद के बाद से ही भाजपा भी छत्तीसगढ़ में हनुमान चालीसा का पाठ कर रही है। लगभग सभी बड़े भाजपा नेता राज्य में हनुमान चालीसा का पाठ कर चुके हैं। अब कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने भी हनुमान जी पर राजनीति शुरू कर दी है।
 
 
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख