Hanuman Chalisa
✕

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2026 (20:02 IST)
Ayodhya Deepotsav 2026: ​अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि परिसर इस बार दीपोत्सव पर एक अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने जा रहा है। आगामी 7 नवंबर को प्रभु श्रीरामलला का पावन परिसर 1 लाख दिव्य दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। इस भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पूरे परिसर को 5 विशेष ज़ोन में विभाजित किया गया है, जहां 1000 समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था संभालने के लिए तैनात की गई है।

जानें कहां जलेंगे कितने दीप?

​आयोजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए शनिवार (31 अक्टूबर) को यात्री सुविधा केंद्र (PFC) सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें अगले 5 दिनों में सभी तैयारियां पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

​30 लाख दीयों से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

जहां एक ओर जन्मभूमि परिसर 1 लाख दीपों से दीप्त होगा, वहीं दूसरी ओर राम की पैड़ी और मां सरयू के तटों पर 30 लाख दीये प्रज्ज्वलित कर एक नया अद्भुत विश्व रिकॉर्ड रचने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त, अयोध्या नगरी के 41 प्रमुख ऐतिहासिक मठ-मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है। 

इस तरह बनी रणनीति 

​तैयारियों की समीक्षा बैठक में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र, ट्रस्ट सचिव जगदीश आफले और जगन्नाथ गुलवे सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी 1000 वालंटियर्स को उनकी जोन-वार जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि 7 नवंबर को होने वाला यह दीप पर्व अयोध्या के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बन सके।
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

विदेशी मदद से PM बने मोदी, सामने आने की हिम्मत नहीं... राहुल गांधी की प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा, हैदराबाद में गरजे गृहमंत्री अमित शाह

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

अगला लेख