Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या का राम जन्मभूमि मामला : पैरोकार बोले, अदालत ही करेगी इंसाफ

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (16:53 IST)
अयोध्या। उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन अयोध्या मामले को लेकर हिन्दू और मुस्लिम पक्षकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विचार से सहमति जताई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार मंदिर-मस्जिद विवाद पर न्यायालय के फैसले का इंतजार करेगी।
 
 
महंत धर्मदास ने शनिवार को कहा कि हमारी मांग है कि इस मुकदमे की दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो, क्योंकि लंबे समय से हम इंसाफ के इंतजार में हैं। इस मामले में किसी भी सरकार में दम नहीं है कि कोई अध्यादेश ला सके। इसका फैसला सिर्फ न्यायालय ही कर सकता है।
 
राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य और मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयनदास ने कहा कि जिस प्रकार से राम जन्मभूमि के मुकदमे में सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है, उससे देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का अपमान है। जल्द से जल्द उच्चतम न्यायालय इस मुकदमे पर अपना फैसला सुनाए। विवादित राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि हम आशा लगाए बैठे थे कि शनिवार से रामलला मामले में सुनवाई शुरू होगी लेकिन इस मसले पर सुनवाई न होने से निराशा ही हाथ लगी है।
 
राम मंदिर निर्माण की मांग के समर्थन में आत्मदाह की धमकी देने वाले तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत परमहंस दास ने कहा कि 10 जनवरी से इस मुकदमे की सुनवाई शुरू होनी है। अंक बहुत शुभ है। भगवान राम के पिता महाराजा दशरथ के नाम में भी 10 का जिक्र है। हमें विश्वास है कि अब इस मुकदमे की तेजी से सुनवाई होगी और फैसला भगवान राम के पक्ष में आएगा।
 
बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने कहा कि न्यायालय पर किसी का वश नहीं है और वह पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। न्यायिक प्रक्रिया में किसी को बाधा नहीं बनना चाहिए और इंतजार बहुत लंबा हो चुका है तथा सभी को फैसले का इंतजार है लेकिन फैसला देने के लिए न्यायालय पर दबाव बनाना अनुचित है। हमारे कहने या किसी के कहने से कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाएगी। सभी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। जब तक फैसला नहीं आता है, तब तक आपस में शांति व भाईचारा बनाकर रहना चाहिए।
 
बाबरी मस्जिद विवाद के पैरोकार हाजी महबूब ने कहा कि इस मुकदमे की डे-टू-डे सुनवाई हो और जल्द से जल्द इस मुकदमे का फैसला आए। फैसला जो भी हो, जल्द हो जिससे कि इस मसले का हल निकल सके और देश में अमन-चैन बना रहे। (वार्ता)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख