जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और राजपा विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई।
शून्यकाल के दौरान रेत के अवैध खनन को लेकर उठाए गए ध्यानाकषर्ण प्रस्ताव के दौरान अध्यक्ष ने राजपा विधायक को अपनी बात समाप्त कर बैठने के निर्देश दिए। डॉ. मीणा ने अध्यक्ष के कथन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप मेरे से इस तरह से नहीं बोल सकते।
अध्यक्ष राजपा विधायक को बैठने के निर्देश देते रहे लेकिन डॉ. मीणा अपनी बात कहते रहे। संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और सरकार के मुख्य सचेतक समेत अन्य सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राजपा विधायक द्वारा अध्यक्ष के प्रति किए जा रहे आचरण को गलत बताने पर राजपा विधायक ने और उत्तेजित होकर तेज तेज बोलना शुरू कर दिया।
डॉ. मीणा के साथ ही उनकी पत्नी राजपा विधायक गोलमा देवी ने भी सरकार पर उनके अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।गोलमा देवी के बोलने के बाद सदन का माहौल सामान्य हुआ।
इससे पहले डॉ. मीणा ने हस्तक्षेप करते हुए सरकार पर रेत खनन में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के व्यवहार की आलोचना करते हुए सरकार पर रेता ठेकेदारों से कथित मिलीभगत के आरोप लगाए। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस