Hanuman Chalisa
✕

रजनीकांत ने की हड़ताल समाप्त करने की अपील

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (18:41 IST)
चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने वेतन विवाद को लेकर तमिलनाडु फिल्म उद्योग के संघ के कर्मचारियों की हड़ताल पर आज आपत्ति जताई और हड़ताल समाप्त करने के लिए बातचीत की अपील की। हड़ताल का आज दूसरा दिन है।
 
निर्माताओं के निकाय के साथ मतभेदों के बाद हड़ताल करने वाले दक्षिण भारत फिल्म कर्मचारी संघ (एफईएफएसई) गतिरोध को सुलझाने के लिए ‘बिना शर्त बातचीत’ करने पर जोर दिया है।
 
बहुभाषी फिल्म ‘काला’ के लिए शूटिंग कर रहे रजनीकांत ने एक बयान में कहा, ‘हड़ताल उन शब्दों में से एक है जिसे मैं पसंद नहीं करता। अहं को जगह दिए बिना और जनहित को ध्यान में रखकर किसी भी मुद्दे का समाधान ढूंढा जा सकता है।’
 
रजनीकांत ने एफईएफएसआई और तमिल फिल्म निर्माता परिषद (टीएफपीसी) से बातचीत करने और जल्द ही ‘मैत्रीपूर्ण समाधान’ पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘वरिष्ठ कलाकार के तौर पर यह मेरा विनम्र अनुरोध है।’ (भाषा)  

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

अगला लेख