biodatamaker
✕

जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में धूलभरी आंधी

Updated: मंगलवार, 23 मार्च 2021 (15:21 IST)
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहर मंगलवार को धूल भरी आंधी की चपेट में रहे। राज्य के कई इलाकों में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं व आंधी चली। कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
 
मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार जैसा कि पूर्वानुमान था, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ भागों में तेज अंधड़ और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश पावटा-उदयपुर में 14 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान के खाजूवाला में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान श्रीगंगानगर में 59 किलोमीटर प्रति घंटा, जैसलमेर में 36 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी जबकि धौलपुर में 65 किलोमीटर प्रति घंटा, अलवर में 60, बाड़मेर में 40, भरतपुर में 55, धौलपुर में 65, जयपुर में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चली।
 
विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार को भी राजस्थान में जारी है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर, अजमेर, उदयपुर तथा कोटा संभाग के जिलों में दोपहर के बाद एक बार पुनः अंधड़ चल रहा है।
 
विभाग ने बताया कि इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज धूल भरी आंधी या तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम केंद्र ने इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है।
 
राजधानी जयपुर भी मंगलवार दोपहर बाद तेज धूल भरी आंधी की चपेट में रही। इस मौसमी बदलाव का असर बुधवार से समाप्त होने की संभावना है जबकि राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र के प्रवक्ता के मुताबिक उत्तरी हवाओं के प्रभावी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की आने की संभावना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख