sundarkand
✕

पुराने वाहनों के बारे में इसी महीने लिया जाएगा निर्णय

Updated: गुरुवार, 11 मई 2017 (00:16 IST)
जयपुर। राजस्थान के परिवहन मंत्री यूनुस खान ने कहा है कि राज्य में प्रदूषण फैलाने वाले पुराने यात्री वाहनों के बारे में इसी महीने अंतिम रूप से नीतिगत निर्णय ले लिया जाएगा। 
 
खान बुधवार को जगतपुरा आरटीओ कार्यालय के नवीन लाइसेंस भवन एवं स्वागत कक्ष के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन का ऑपरेटर नया वाहन लाकर उस परमिट पर अपनी सेवाएं सुचारु रख सकेगा, लेकिन प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा। जयपुर में नगरीय बस सेवा के प्रबंधन में सुधार के भी प्रयास किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि मोटर ड्राइविंग स्कूल के लिए नीति की घोषणा भी इसी महीने कर दी जाएगी और राज्य को पूरे देश में एक पायलट स्टेट के रूप में आगे लाया जाएगा। उन्हीं नए मोटर ड्राइविंग स्कूलों के संचालन की अनुमति दी जाएगी, जो सभी आवश्यक साधनों, इन्फ्रास्ट्रक्चर के मानकों को पूरा करेंगे। मानकों में फिट नहीं बैठने वाले पुराने मोटर ड्राइविंग स्कूलों को बंद किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 39 ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाए जाएंगे जिनमें से पहले चरण में सभी आरटीओ कार्यालयों पर 12 ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग में टोल फ्री नंबर के जरिए आने वाली शिकायतों पर समुचित कार्यवाही की प्रणाली बनाई जाएगी। 
 
उन्होंने बताया कि विभाग को पेपरलैस बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। डीलर्स को रजिस्ट्रेशन का अधिकार सौंपा जा रहा है, राज्य में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। 
 
खान ने स्मार्ट कार्ड पर जारी पहला इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त पूर्व सचिव डीसी कटारा एवं प्रमोद कुमार को प्रदान किया। इससे पहले यह लाइसेंस एक कागज पर मिलता था जिसे विदेशों में बहुत अच्छा नहीं समझा जाता था। 
 
इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में परिवर्तन करने तथा राजधानी जयपुर में जगतपुरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कैम्पस को जनसुविधाओं की दृष्टि से देश में एक मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश भी दिए। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख