dharma sangrah

राजस्थान के 4 जिलों में भारी बारिश से 17 की मौत, कई गांव जल में डूबे

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (10:19 IST)
जयपुर। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित जिलों में पानी के उतरने से सुधार हुआ है, हालांकि 4 जिलों में भारी बारिश के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
आपदा प्रबंधन और राहत विभाग के सचिव हेमंत गेरा ने बताया कि पिछले 22 जुलाई से अब तक जालौर, पाली, सिरौही और बाड़मेर में भारी के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पाली जिले के सुमेरपुर में एक दुपहिया वाहन सवार के उफनती नदी में बह जाने से मौत हो गई। शव को निकाल लिया गया है, वहीं मारवाड़ जंक्शन में बारिशजनित हादसे में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति वाले इलाकों में 22 जुलाई से अब तक हुई 17 मौतों में जालौर जिलें में 6, पाली और सिरौही में 4-4, बाड़मेर में 3 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 1 जून से रविवार, 30 जुलाई तक बारिशजनित हादसों में कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 11 लोगों की मौत आकाशीय बिजली के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले के लूणी नदी में आए उफान के कारण कई गांव जलमग्न हो गए और कल रविवार को इन गांवों से 55 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
 
सेना प्रवक्ता मनीष ओझा ने बताया कि सेना की टुकड़ी ने जालौर के सांचौर से 87 लोगों को सांकड, सुर्वा, दुतवा और पदरादी गांवों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए सुर्वा में एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने और सांचौर के दूतवा में एक बीमार महिला को आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकता थी। बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरौही जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सभी जिलों में जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के लोग राहत कार्य में जुटे हैं।
 
वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, जोधपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के माउंट आबू में 5 सेंटीमीटर, पिंडवाड़ा, शिवगंज, सिरौही में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिदंरी में 11 सेंटीमीटर, पाली के रोहट में 10 सेंटीमीटर, मारवाड़ जंक्शन में 9 सेंटीमीटर, बाड़मेर के सेडवा में 8 सेंटीमीटर, जोधपुर के तिनवरी में 8 सेंटीमीटर, बाड़मेर के बायतू में 7, पाली के सोजत, जोधपुर के भोपालगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर, बाड़मेर के गिडा और जैसलमेर के पोखरण में 6-6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। (एजेंसी) 
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख