sundarkand

मुंबई में रेलवे पुलों से 15 दिन के अंदर हटें फेरीवाले : राज ठाकरे

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (20:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एलफिंस्टन रेलवे पुल पर  हुए हादसे के विरोध में गुरुवार को आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि 15  दिन के अंदर रेलवे पुलों से फेरीवालों को नहीं हटाया गया तब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता  16वें दिन से फेरीवालों को हटाने का काम शुरू कर देंगे।
 
हाल ही में एलफिंस्टन रेलवे पुल पर हुई भगदड़ में 23 लोग मारे गए थे जिसके विरोध में  मनसे ने ठाकरे के नेतृत्व में मेट्रो सिनेमा से चर्चगेट तक एक रैली निकाली। चर्चगेट पर  रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि  मुट्ठीभर गुजरातियों के लिए बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाने की योजना है लेकिन  इसका कर्ज तो जनता के ही सिर पर फूटेगा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे मोदी सरकार पर इसलिए गुस्सा आता है कि उसने जो भरोसा दिया  उस पर जनता ने उन्हें प्यार दिया और बहुमत से उनकी सरकार बनवाई लेकिन अब आप जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
 
उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आपके इन निर्णयों से  जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि मैंने पहला प्रधानमंत्री देखा है, जो वादा करने के बाद  उसे पूरा नहीं करता। ठाकरे ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे मोदी सरकार की गलत  नीतियों का एकजुट होकर विरोध करें। (वार्ता)
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख