Hanuman Chalisa
✕

पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश, 5 की मौत

Updated: शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (20:47 IST)
कोटद्वार। लगातार जारी भारी बारिश के कारण पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए अलग—अलग हादसों में शुक्रवार को तीन महिलाओं और दो किशोरवय बच्चों समेत पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि बारिश का पानी कई घरों के अंदर घुस गया।
 
उधर, पूरे प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होती रही और मौसम खराब रहा। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी सोमेश्वर और अल्‍मोड़ा के कार्यक्रमों में सम्मिलित नहीं हो पाए और उन्होंने वहां मौजूद जनसभा को फोन से संबोधित किया। 
 
पौडी के जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि घर में पानी  घुसने के बाद घबराहट में घर से भागते समय एक 37 वर्षीय महिला और उसका 14 वर्षीय भतीजा पानी की  तेज धार में बह गए। उन्होंने बताया कि महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर मिट्टी में पड़ा मिला। यहीं से कुछ दूरी पर ​मानपुर में हुई एक अन्य घटना में सुबह छह बजे के करीब एक घर की दीवार टूट गई और उसकी चपेट में आकर एक 43 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में हुई एक अन्य घटना में बारिश के पानी के साथ खेतों का मलबा एक घर में घुस गया, जिससे वहां मौजूद एक 15 वर्षीय लड़की का दम घुट गया और उसकी मृत्यु हो गई।
 
उन्होंने बताया कि पांचवीं घटना कौरिया कैंप क्षेत्र में हुई जहां घर की दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को चार लाख रुपए और बारिश में घर गंवाने वाले लोगों को पचास हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
 
क्षेत्र में कल शाम बारिश शुरू हुई थी और आधी रात के बाद भारी बारिश होने लगी जो तड़के तक जारी रही। जिलाधिकारी की देखरेख में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। उन्होंने बताया कि वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए कोटद्वार के इंटर कॉलेज में एक राहत शिविर बनाया गया है।
 
इस बीच, यहां स्थित मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए ​अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और जनता से सावधानी बरतने को कहा है। (भाषा)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख