suvichar

रेलवे की वेबसाइट हैक कर बनाता था ई-टिकट, गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (09:40 IST)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर भारतीय रेल की वेबसाइट को हैक कर ई-टिकटिंग के द्वारा तत्काल से लेकर सामान्य टिकट बुक करने वाले एक मास्टरमाइंड जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
 
सीबीआई के अधिकारी सुशील दीवान के अनुसार जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज मुहल्ले में एक टूर एंड ट्रवेल्स सेंटर पर बड़े पैमाने पर अवैध रुप से रेलवे के ई-टिकट बुक करने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर सीबीआई की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
 
दीवान ने कहा कि गिरफ्तार मास्टरमाइंड जालसाज जौनपुर जिले के जफराबाद के नाथुपुर निवासी अनिल कुमार गुप्ता है। गिरफ्तारी के बाद जालसाज का देर रात जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति रेलवे की वेबसाइट को हैक कर करोड़ों का चूना लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड सीबीआई टीम दिल्ली लेकर जाएगी। जौनपुर में इस कार्य के लिए सीबीआई की सात टीमें आई हैं,जो आज भी छापेमारी करेंगी। (वार्ता) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख