dharma sangrah
✕

चलती ट्रेन में घुसी पटरी, एक यात्री की मौत, दो घायल

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (12:04 IST)
लखीसराय। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के क्यूल-जमुई रेलखंड पर 15027 अप हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक यात्री डिब्बे में शनिवार को तड़के रेल पटरी के प्रवेश कर जाने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने यहां बताया कि हटिया से गोरखपुर जा रही 15027 अप हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्री डिब्बे में क्यूल पूर्वी केबिन के निकट रेल पटरी को बदलने के लिए रखा गया था। पटरी चलती ट्रेन से टकराकर डिब्बे में प्रवेश कर गई। इस दुर्घटना में यात्री मंगल सेठ (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य यात्री त्रिदेव सहनी और मुकेश कुमार घायल हो गए। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ठाकुर ने बताया कि ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्यूल-जमुई रेलखंड पर करीब 3 घंटों तक परिचालन बाधित रहा। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त यात्री डिब्बे को अलग कर परिचालन शुरू कराया।
 
इसी बीच रेल प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार शाम बिहार सरकार की ओर से रेलवे को अलर्ट किया गया था कि अर्जुन कोड़ा नामक नक्सली ने रेलवे को निशाना बनाने की धमकी दी है। संभवत: उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख