ramcharitmanas

सोनपुर स्टेशन पर रेल डिब्बे में लगी आग, हड़कंप

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (10:30 IST)
हाजीपुर। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल मुख्यालय के सोनपुर जंक्शन पर अभियांत्रिकी विभाग की एक कोच में गुरुवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि डीएमओ शेड के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर खड़ी अभियांत्रिकी विभाग की एक बोगी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे पहले कि मौके पर मौजूद रेलकर्मी कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि रेल डिब्बे में मौजूद कर्मी समय रहते बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
 
इस बीच मंडल रेल प्रबंधक अतुल सिन्हा ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में लाखों रुपए की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान है। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

अगला लेख