Hanuman Chalisa
✕

रेल इंजीनियर की रेल के नीचे आने से मौत

Updated: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (12:35 IST)
मुंबई। कोपर रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के नीचे आने से ड्यूटी पर तैनात एक इंजीनियर की मौत हो गई और उसका एक साथी कर्मी घायल हो गया।
 
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त असिस्टेंट डिवीजनल सिग्नल और टेलीकॉम इंजीनियर नवनीत पालाने (47) और उसका साथी कर्मी देव भाऊ (59) पटरी पर काम कर रहे थे और उनका उनकी ओर आ रही ट्रेन पर ध्यान नहीं गया।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन के टक्कर मारने से दोनों पटरी पर गिर गए। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पालाने को मृत लाया घोषित कर दिया। भाऊ अब खतरे से बाहर है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
 
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने घटना को अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पीड़ित दुर्घटना के समय नियमित निरीक्षण के लिए गए थे और नियमों के तहत उनके परिवार वालों को मुआवजा दिया जाएगा।
 
हालांकि रेलवे संघ ने काम कर रहे व्यक्तियों के लिए पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। सेंट्रल रेलवे के मजदूर यूनियन के नेता ने कहा कि रेलवे प्रशासन उनकी बेहतर सुरक्षा की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। (भाषा)
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, अब तेज होंगे परमिट और नए परिवहन मार्गों के कार्य

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

अगला लेख