ramcharitmanas

रायगढ़ बिल्डिंग हादसे में बचाव कार्य जारी, हादसे में 10 की मौत

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (16:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार शाम 5 मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। 

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि मलबे से अब तक 8 लोगों को बचाया गया है और 19 लोग अब भी लापता हैं।
 
पुलिस ने बताया कि इमारत 10 साल पुरानी थी और इसमें में 45 फ्लैट थे। घायलों को महाड के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है।
 
बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चल रहा है।
 
 
इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय विधायक और रायगढ़ के जिला अधिकारी से स्थिति की जानकारी ली।
 
शाह ने एनडीआरएफ को दिए निर्देश : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक इमारत के ढहने से मलबे में फंसे लोगों के बचाव में सभी सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया।
 
शाह ने ट्वीट किया कि रायगढ़, महाराष्ट्र में एक इमारत का ढहना बहुत दुखद है। एनडीआरएफ महानिदेशक से सभी संभव सहायता प्रदान करने को कहा है। टीमें वहां पहुंच रही हैं और वे जल्द से जल्द बचाव कार्यों में सहायता करेंगी। सभी की सुरक्षा की कामना करते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख