biodatamaker
✕

राधिका यादव मर्डर केस में चाचा ने खोला राज, बताया हत्या के समय कहां थी मां?

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड में चाचा की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

Updated: शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (15:06 IST)
Radhika Yadav Murder case : गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय राधिका की मां कहां थी और क्या कर रही थीं। इस बीच राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने दावा किया कि घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर ही मौजूद थीं। ALSO READ: राधिका यादव हत्याकांड : ताना या रील, पिता ने क्यों ले ली अपनी ही बेटी की जान?
 
गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में स्थित अपने दो मंजिला मकान में गुरुवार को दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में दीपक यादव (49) ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
राधिका यादव पिछले साल एक संगीत वीडियो में नजर आई थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि इस संगीत वीडियो की वजह से घर में तनाव पैदा हुआ हो, इसलिए वह इस पहलू की भी जांच करेंगे।
 
प्राथमिकी में, कुलदीप यादव ने कहा कि दीपक, उनकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका सेक्टर 57 स्थित मकान की पहली मंजिल पर जबकि वह (कुलदीप) अपने परिवार के साथ भूतल पर रहते हैं। सुबह लगभग 10:30 बजे, उन्होंने अचानक एक तेज आवाज सुनी और पहली मंजिल पर पहुंचे।
 
कुलदीप ने कहा कि मैंने अपनी भतीजी राधिका को रसोई में खून से लथपथ देखा और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में मिली। मेरा बेटा पीयूष यादव भी दौड़ता हुआ पहली मंजिल पर पहुंचा। हम दोनों राधिका को उठाकर अपनी कार में सेक्टर 56 में स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
कुलदीप यादव ने बताया कि घटना के समय घर की पहली मंजिल पर केवल दीपक, उसकी पत्नी और बेटी ही थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय दीपक का बेटा धीरज वहां मौजूद नहीं था और यह बात प्राथमिकी में दर्ज है।
 
पुलिस के अनुसार, दीपक ने कम से कम पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन राधिका की पीठ में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पहले कहा गया था कि राधिका की मां भूतल पर थीं और गोलियों की आवाज़ सुनकर ऊपर की ओर दौड़ीं। उनके अनुसार, गोलियों की आवाज प्रेशर कुकर के फटने जैसी थी।
 
पूर्व टेनिस खिलाड़ी के चाचा कुलदीप ने पुलिस से कहा कि मेरी भतीजी एक बहुत अच्छी टेनिस खिलाड़ी थी और उसने कई ट्रॉफियां जीती थीं। मेरी समझ नहीं आ रहा कि उसकी हत्या क्यों की गई ? मेरे भाई के पास लाइसेंस वाली .32 बोर की रिवॉल्वर है। वह वहीं पड़ी थी।
 
कई मीडिया खबरों में कहा गया है कि दीपक यादव ने कबूल किया है कि उसने राधिका पर गोली चलाई क्योंकि उसे अक्सर उसकी कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। पुलिस ने भी एक आधिकारिक बयान में दावा किया कि राधिका द्वारा संचालित टेनिस अकादमी ही पिता और बेटी के बीच विवाद का कारण थी।
 
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप सिंह ने कहा कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं और उनके पिता इससे खुश नहीं थे। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ की वेबसाइट के अनुसार, राधिका यादव ने इस साल की शुरुआत में इंदौर और कुआलालंपुर में टूर्नामेंट खेले थे, लेकिन ये क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं थीं, मुख्य प्रतिस्पर्धा नहीं थीं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख