ramcharitmanas
✕

सुरक्षाकर्मी कम होने से राबड़ीदेवी नाराज, वापस की सुरक्षा

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (14:59 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के नाते आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या घटाए जाने से नाराज राबड़ी देवी ने बुधवार को अपनी सुरक्षा वापस कर दी। राबड़ी के साथ ही उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष और तेज प्रताप यादव ने विधायक के रूप में मिली सुरक्षा वापस कर दी।
 
राबड़ी देवी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के नाते लालू प्रसाद यादव और उनकी सुरक्षा के लिए बिहार सैन्य पुलिस बल (बीएमपी) दो के कमांडो की प्रतिनियुक्ति वर्ष 2005 में ही की गई थी, लेकिन मंगलवार देर रात इस सुरक्षा व्यवस्था को हटा दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि उनके साथ और आवास पर मात्र दिखावे के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जरूरत नहीं है इसलिए वह शेष रह गए सभी सुरक्षाकर्मी और सरकार की गाड़ी को वापस करती हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पूरे परिवार की हत्या कराने की साजिश हो रही है लेकिन अब जनता उनकी सुरक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि यदि अब उनके या परिवार के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए नीतीश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख