sundarkand
✕

लालू की पत्नी राबड़ी देवी को आया गुस्सा, हंगामा कर रहे कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (20:19 IST)
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीबीआई छापेमारी के खिलाफ यहां उनके आवास के बाहर हंगामा कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
 
राजद के समर्थक यहां 10 सर्कुलर रोड के बाहर हंगामा कर रहे थे जो कि राबड़ी देवी का आवास है। राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे से नाराज होकर राबड़ी देवी ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। आवास पर अंदर से सीबीआई के एक दल ने ताला लगा दिया था।
 
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के दल ने, राबड़ी के पति लालू यादव के विरुद्ध दर्ज रेलवे भर्ती घोटाला मामले के संबंध में शुक्रवार को उक्त आवास पर छापेमारी की थी। सीबीआई द्वारा तलाशी और पूछताछ कई घंटों तक चलती रही और राजद कार्यकर्ता केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे।
 
सरकारी बंगले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यह बंगला राबड़ी देवी को पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते दिया गया है और मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
 
शुक्रवार शाम को जब सीबीआई का दल कार्रवाई पूरी कर बंगले से बाहर आने लगा तो एजेंसी के विरोध में नारेबाजी तेज हो गई और अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राबड़ी देवी खुद अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ बाहर आईं।
 
इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राबड़ी देवी (66) समर्थकों से शांत होने का अनुरोध कर रही हैं। तभी उन्होंने हंगामा कर रहे एक समर्थक को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हटाया। पास खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि मैडम और लालूजी हमारे लिए माता-पिता जैसे हैं। माता-पिता जब आपको गलती के लिए थप्पड़ मारते हैं तो आप बुरा नहीं मानते।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख