suvichar
✕

पंजाब सरकार 4,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (08:17 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की 4,000 रिक्तियों को तत्काल भरे जाने का आदेश दिया।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार सिंह ने विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि हर साल 2,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाए ताकि पुलिसकर्मियों के नियमित रूप से अवकाश ग्रहण करने के कारण होने वाली रिक्तियां भरी जा सकें।
 
गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पुलिस विभाग में सभी रिक्तियां प्राथमिकता के आधार पर और नियमित रूप से भी भरी जाएं। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख