Daily Horoscope
✕

पंजाब के मोहाली में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत, रेस्क्यू जारी

Updated: रविवार, 22 दिसंबर 2024 (10:05 IST)
Punjab news in hindi : पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना गांव में शनिवार को ढही चार मंजिला इमारत के मलबे से निकाली गई हिमाचल प्रदेश की 20 वर्षीय युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई। मलबे में 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और पुलिस बचाव अभियान में शामिल हैं। पुलिस ने बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज ‍‍‍क‍र लिया है।
 
कार्यवाहक उपायुक्त विराज एस तिड़के ने बताया कि ठियोग निवासी दृष्टि वर्मा को गंभीर हालत में मलबे से निकाला गया और सोहाना अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वर्मा की चोटों के कारण मृत्यु हो गई। शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम पांच लोग फंस गए।

शहर के सभी बड़े अस्पतालों, जैसे सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से संबद्ध), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना को अलर्ट पर रखा गया है। बचावकर्मियों को एनडीआरएफ और सेना द्वारा लाए गए उपकरणों के अतिरिक्त आवश्यक उपकरण और मशीनरी भी उपलब्ध करा दी गई है।
 
 
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में सोहाना के पास एक बहुमंजिला इमारत गिरने की दुखद खबर मिली है। पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि कोई जनहानि न हो, हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करता हूं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख