Daily Horoscope
✕

पंजाब में गैंगरेप के बाद 17 साल की लड़की की मौत

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (11:27 IST)
जलालाबाद। पंजाब में फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 3 युवाओं द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद 17 साल की एक लड़की की मौत हो गई।
 
पुलिस उपाधीक्षक अमरजीत सिंह ने रविवार को बताया कि 25 अक्टूबर को जब वह स्कूल से लौट रही थी तब एक नाबालिग लड़के समेत 3 लोगों ने कथित रूप से उसे रोक लिया। वे उसे समीप के खेत में ले गए और फिर तीनों ने उससे बलात्कार किया।
 
सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मर गई। वह कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। लड़की के परिवार ने पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस को इस लड़की की मौत हो जाने के बाद एक ग्रामीण से पूरे मामले की सूचना मिली।
 
लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 1 नाबालिग और 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बलात्कार पीड़िता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। वैसे अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह, पूर्व सांसद बृजभूषण ने गुरु के चरणों में बैठकर लिया आशीर्वाद

अगला लेख