dharma sangrah
✕

पुलवामा एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी ढेर, 2 आतंकी भागे

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2017 (07:55 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है जबकि एक जवान घायल हो गया और दो आतंकी जख्मी हालत में भाग निकले। मारा गया आतंकी उमर लश्कर के अबु इस्माइल ग्रुप का बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने मौके से एक AK-47 भी बरामद की है। ऑपरेशन में पुलिस, सीआरपीएफ और 50 आरआर के जवान शामिल थे।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल सेना ने जम्मू-कश्मीर में अब तक 124 आतंकियों को मार गिराया है।
 
गौरतलब है कि शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए थे। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा के सम्बुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद 50 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) के जवानों ने रविवार शाम ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम सम्बुरा के अकरम दार मोहल्ला पहुंची, इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने फायर करना शुरू कर दिया। 
 
सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को घेर लिया था। बताया जा रहा है कि भागे आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर अयूब ललहारी भी शामिल है जबकि दूसरा आतंकी रहमान है। अयूब पुलवामा का ही रहने वाला है, वहीं रहमान पाकिस्तानी आतंकी है। इनके साथ मौजूद तीसरे आतंकी उमर को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है।
 
फरार आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है, साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। घाटी में सुरक्षाबलों का बीते एक हफ्ते में ये सातवां ऑपरेशन है। हाल ही में सेना ने घाटी में मौजूद आतंकियों की लिस्ट तैयार की थी। इस लिस्ट के आधार पर अब तक 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।
 
गौरतलब है कि हाल ही में सुरक्षाबलों ने घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट के तहत लश्कर-ए तैयबा के कमांडर अबु दुजाना को भी मार गिराया है। काफी समय से सुरक्षाबलों की नजर दुजाना पर थी. दुजाना पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। (एजेंसी)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख