ramcharitmanas

वेश्यालय के रूप में इस्तेमाल 'आसरे' सील, 21 महिलाएं मुक्त

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (20:31 IST)
भुवनेश्वर। पुलिस ने यहां और कटक में सात संपत्ति को सील करने के बाद 23 लोगों को गिरफ्तार किया और देह व्यापार में संलिप्त 21 महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने वेश्यालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहे होटलों, घरों, कमरों, स्थानों को बंद कर उल्लंघन करने वालों को बेदखल करते हुए एक साल के लिए संपत्ति जब्त की।
 
पुलिस आयुक्त वाईबी खुरानिया ने कहा कि अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) कानून 1956 की धारा 18 (एक) के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए भुवनेश्वर कटक के पुलिस आयुक्त ने वेश्यालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहे होटलों, घरों, कमरों, स्थानों को बंद कर उल्लंघन करने वालों को बेदखल करते हुए एक साल के लिए संपत्ति जब्त की।
 
उन्होंने बताया कि इन वेश्यालयों से 21 महिलाओं को मुक्त कराया गया और तलाशी एवं छापे के दौरान 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। भुवनेश्वर के अशोक नगर, बापूजी नगर, लक्ष्मी सागर, चंद्रशेखरपुर और वीएसएस नगर तथा कटक के रानीहाट में घरों, होटलों और ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख