suvichar
✕

केरल में वेश्यावृत्ति अब स्मार्ट फोन, एप के जरिए

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (15:52 IST)
तिरुवनंतपुरम। हाल ही में केरल में एचआईवी पॉजिटिव लोगों का पता लगाने के लिए एक रिसर्च की गई जिसमें कम से कम दो महिलाएं और 10 पुरुष एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। लेकिन इसके साथ एक खास बात यह सामने आई है कि राज्य में वेश्यावृत्ति भी हाई टेक हो गई है।
 
राज्य में एचआईवी पॉजिटिव लोगों का पता लगाने के लिए रिसर्च करने वाले एक गैर-सरकारी संगठन का कहना है कि केरल में वेश्यावृत्ति के लिए भी स्मार्ट फोन और एप का प्रयोग होने लगा है। शोध में कहा गया कि इस पेशे से जुड़े अधिकांश लोग वॉट्सएप के जरिए अपना धंधा चलाते हैं और मुलाकात का स्थान तय करते हैं। 
 
केएसएसीएस ( केरला स्टेट एड्‍स कंट्रोल सोसायटी) परियोजना के निदेशक आर. रमेश ने बातचीत में कहा कि उनके पास स्मार्ट फोन और वाट्‍स एप के नंबर हैं, वे उन लोगों के हैं जो संस्था में पंजीकृत हैं। रमेश ने कहा, 'हम लगातार इन लोगों के साथ काम करने में व्यस्त रहते हैं और यौन संबंधित संचारित रोगों से बचाव के लिए इन लोगों को नियमित मेडिकल जांच की सुविधा प्रदान करते हैं।' 
 
उन्होंने कहा कि इस पेशे से जुड़ीं अधिकांश महिलाएं गरीब परिवारों से हैं, लेकिन इसमें एक, दूसरे और तीसरे वर्ग के लोग भी शामिल हैं। रमेश ने कहा, 'दूसरे वर्ग में वे लोग हैं, जो पार्ट टाइम पेशेवर हैं और वेश्यावृत्ति से तब जुड़ते हैं, जब पैसे की जरूरत होती है। तीसरे वर्ग में वे लोग शामिल हैं जोकि विलासितापूर्ण जीवनशैली जीना चाहते हैं। लेकिन तकनीक का आगमन सभी के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है।' 
 
केरल में फिलहाल 15,802 महिलाएं और 11,707 पुरुष वेश्यावृत्ति से जुड़े हुए हैं और ऐसे लोगों से संबंधित जानकारी सरकारी अस्पतालों और संस्थाओं के पास है लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Top News 31 October: सरदार पटेल जयंती, होर्मुज में 2 जहाजों पर हमला और दिल्ली की रिकॉर्ड ठंड; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं 'विश्व युद्ध 3' और साइबर अटैक की अटकलें!

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख