suvichar
✕

लगातार नौवें सप्ताह घाटी की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं हुई

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (22:49 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार नौवें सप्ताह मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं हुई। ऐसा यहां सुरक्षा के मद्देनजर हुआ है। जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने और राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पिछले 2 माह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
ALSO READ: कश्मीर में सेना की भर्ती रैली में उमड़ी भीड़, पाकिस्तान की छाती पर लोटेंगे सांप
श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद और कुछ अन्य प्रमुख मस्जिदों में लगातार 9वें सप्ताह जुमे की नमाज नहीं अदा की जा सकी। घाटी में हालांकि उसके अंदरुनी इलाकों में स्थित कुछ मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
 
पाबंदियां जारी रहीं : आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर के पुराने इलाके और अन्य हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर निषेधाज्ञा के तहत आज शुक्रवार को भी पाबंदियां जारी रहीं। जामिया मस्जिद की ओर जाने वाले सभी प्रवेश द्वार बंद रहे तथा किसी भी व्यक्ति को मस्जिद में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई। मस्जिद और इसके आसपास लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया गया।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर पर जयशंकर का बड़ा बयान, विकास के बाद फेल हो जाएंगे पाकिस्तान के प्लान
जामिया मस्जिद का रास्ता खुला रखा : इस बीच हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के उदारवादी धड़े के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुक के मजबूत गढ़ जामिया मस्जिद की ओर जाने वाली सड़कों को वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए खुला रखा गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए सुरक्षा बल के जवान भी तैनात रहे।
ALSO READ: श्रीनगर हवाईअड्डा ही नहीं, बल्कि पूरा कश्मीर डिफेंस का है!
9 सप्ताह से नमाज अदा नहीं : नौहट्टा के निवासी रमजान शाह ने कहा कि जामिया मस्जिद में लगातार 9 सप्ताह से जुमे की नमाज अदा नहीं की जा सकी है। हमने पिछले 2 माह से इस मस्जिद से अजान की आवाज नहीं सुनी है और यह बेहद निराशाजनक है। इसी तरह घाटी के विभिन्न हिस्सों में अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज नहीं अदा की जा रही है, क्योंकि अधिकांश मस्जिदों को बंद रखा गया है, लेकिन घाटी में छोटी स्थानीय मस्जिदों से शुक्रवार की नमाज अदा करने की रिपोर्ट मिली है। (सांकेतिक चित्र)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

अगला लेख