suvichar

प्रशांत किशोर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दर्ज हुआ कंटेंट चोरी का आरोप

Updated: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (11:28 IST)
पटना। लगता है चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किशोर के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में जालसाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने अभियान 'बात बिहार की' के कंटेंट में नकल की है।
ALSO READ: प्रशांत किशोर अब आगे क्या करेंगे?
मोतिहारी निवासी शाश्वत गौतम ने किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक अन्य युवक ओसामा का भी नाम है और यह युवक पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ सचिव का चुनाव लड़ चुका है। शाश्वत ने पूर्व में कांग्रेस के लिए काम किया है।
 
मामला कुछ यूं है कि शाश्वत गौतम ने 'बिहार की बात' के नाम से अपना एक प्रोजेक्ट बनाया था और इसे भविष्य में लॉन्च करने की बात चल रही थी। उनके यहां काम करने वाले नाम के युवक ने इस्तीफा देकर गौतम के सारे कंटेंट को किशोर के हवाले कर दिया था और किशोर ने इन सारे के सारे कंटेंट को अपनी वेबसाइट पर डाल दिया था।
 
इस मामले को लेकर गौतम ने पुलिस को साक्ष्य देकर दावा किया है कि अपने कंटेंट के साथ उन्होंने वेबसाइट को जनवरी माह में ही रजिस्टर्ड करवाया था जबकि इसके उलट किशोर ने अपनी वेबसाइट को फरवरी में पंजीकृत करवाया।
 
मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और धारा 420, 406 के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है। पुलिस टीम एफआईआर में कई कागजातों को खंगालेगी। पुलिस के आला अफसर भी इस मामले में सुपरविजन करेंगे जिसके बाद ही इस केस को सही या गलत करार देकर आगे की कार्रवाई होगी।
 
शाश्वत गौतम बिहार के पूर्वी चंपारण के चैता गांव के रहने वाले हैं तथा वे पेशे से इंजीनियर हैं। वे काफी दिनों तक अमेरिका में भी रहे हैं। उन्होंने वहां एमबीए की पढ़ाई की थी तथा जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में 2012 में छात्र संघ का चुनाव जीता।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख