sundarkand
✕

बीजेपी कार्यकर्ता ने ही मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष को उतारा मौत के घाट, सीएम का शिवराज पर पलटवार

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (13:56 IST)
भोपाल। मंदसौर जिला अध्यक्ष मर्डर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बीजेपी नेता को सरेआम मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि बीजेपी का नेता ही निकला। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनीष बैरागी भाजपा नेता है, जिसने जमीन से जुड़े एक मामले में विवाद के चलते नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार की हत्या कर दी।
 
 
मुख्य आरोपी मनीष बैरागी के सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट हैं जिसमें वो बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ नजर आ रहा है, वहीं मंदसौर में बीजेपी नेता प्रहलाद बंदवार की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी मामले को बेवजह तूल देने की कोशिश कर रही है।

 
बीजेपी नेता की हत्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के लिखे पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्र लिखकर पलटवार करते हुए लिखा कि इंदौर और मंदसौर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम कमलनाथ ने लिखा कि सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर है। कांग्रेस की सरकार में अपराधी तत्वों को प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। अपराधी चाहे जितना भी बड़ा हो उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
 
शिवराज के लेकर पत्र में मुख्यमंत्री ने शिवराजसिंह पर तंज सकते हुए कहा कि प्रदेश पर वर्षों से लगे देश में अपराधों में शीर्ष प्रदेश के दाग को कांग्रेस सरकार मिटाना चाहती है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने इंदौर के चर्चित ट्विंकल डागरे मर्डर मामले का दो साल तक राजनैतिक दबाव के चलते खुलासा नहीं होने की बात भी कही है।
 
 
मुख्यमंत्री ने शिवराजसिंह चौहान को भरोसा दिलाया है कि मध्यप्रदेश एक शांति का टापू बना रहेगा और अपराधियों के मनोबल में जो बढ़ोतरी पिछले कुछ सालों में हुई है, उसको कांग्रेस सरकार जड़ से खत्म करेगी। वहीं बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में शुक्रवार को मंदसौर में बीजेपी ने बंद का आह्वान किया है। शहर के मुख्य बाजार सुबह से बंद हैं, वहीं बीजेपी नेता की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
 

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख