Hanuman Chalisa
✕

सीट बंटवारे पर कोई फैसला नहीं, विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत जारी रखें : प्रफुल्ल पटेल

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2024 (19:38 IST)
Praful Patel's statement regarding Maharashtra assembly elections : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
 
गोंदिया के तिरोडा में पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा छत्रपति शाहू, महात्मा फुले, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों पर काम करती है और कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झूठी विमर्श का जवाब देने को कहा।
ALSO READ: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर होगी ऊथल पुथल, शरद पवार से मिलने क्यों पहुंचे भुजबल?
विपक्ष लगातार कह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन संविधान को बदलना चाहता है और आरक्षण को समाप्त करना चाहता है। पटेल ने राज्य सरकार की ‘लाड़की बहिन योजना’ और केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की सराहना की।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का समूह ‘इंडिया’ सिर्फ सत्ता के लिए चुनाव के दौरान एक साथ आता है और फिर झगड़ों में उलझ जाता है। उन्होंने कहा, ऐसे दल सरकार नहीं चला सकते। राज्य और देश को अच्छे नेतृत्व और स्थिर सरकारों की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विधानसभा चुनावों के लिए राकांपा मजबूत हो।
ALSO READ: क्या मनोज जरांगे का कड़ा रुख महाराष्ट्र सरकार को निर्णय लेने से रोकने का प्रयास है : धनंजय मुंडे
पटेल ने भविष्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित सीट सहित लोकसभा और विधानसभा सीट की संख्या पर परिसीमन के प्रभाव के बारे में भी बात की। राकांपा नेता ने कहा कि वह भंडारा गोंदिया से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन छह साल का राज्यसभा कार्यकाल अभी खत्म नहीं होने के कारण वह पीछे हट गए। पटेल ने कहा कि वह 2029 में इस सीट से चुनाव लड़ने की दौड़ में हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख