biodatamaker

दिल दहला देने वाली खबर...मुर्दाघर नहीं होने पर बीच सड़क पर हुआ पोस्टमॉर्टम

Updated: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (23:19 IST)
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में मुर्दाघर नहीं होने के कारण दो महिलाओं के शवों का पोस्टमॉर्टम बीच सड़क पर किया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यह कदम मानवीय आधार पर उठाया।
 
घटना जिले के तामलोर गांव की है, जहां मंगलवार को दो महिलाओं की करंट लगने से मौत हो गई थी। माया कंवर (30) अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रही थी तो लोहे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी सास राजू देवी भी करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं माया का पति घायल हो गया था।
 
जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं के शवों को मंगलवार को गडरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया जहां बुधवार देर शाम इनका पोस्टमॉर्टम किया गया। बताया जाता है कि मुर्दाघर के अभाव में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम खुले में सड़क पर किया गया।
 
इस मामले में बाड़मेर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि गडरा रोड और बाड़मेर के बीच 200 किलोमीटर की दूरी में कहीं भी मुर्दाघर की सुविधा नहीं है। ऐसे में पुलिस और परिजनों के आग्रह पर मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पोस्टमॉर्टम किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान प्रोटोकॉल के नियमों का पालन किया गया है।
 
हालांकि स्थानीय ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग के इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। आए दिन मोर्चरी के अभाव में इसी तरह खुले में पोस्टमॉर्टम किए जाते हैं। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख