Hanuman Chalisa

पुंछ में पाक सेना ने किया संघर्षविराम उल्लंघन, महिला की मौत

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (13:01 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर शनिवार सुबह जम्मू के पुंछ के मेंढ़र में युद्धविराम का उल्लंघन किया। सुबह 5.15 से मेंढ़र सेक्टर मे बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक दागे गए। फायरिंग का एलओसी पर तैनात भारतीय सेना ने मजबूती के साथ माकूल जवाब दिया। फायरिंग 6.45 में रुक गई।
 
पाक की ओर गोलाबारी में मेंढ़र इलाके में एक महिला की मौत हो गई। 45 साल की महिला की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी है। ये पहली बार नहीं है कि पाक गोलाबारी में आम आदमी की मौत हुई है।  
 
इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 दफ़ा से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है जबकि पिछले साल 228 दफा ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। अभी जबकि साल खत्म होने मे पांच महीने बचे है।
 
उधर कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर आतंकियों ने देर रात दूर से फायर कर भाग निकले। सेना ने जवाबी फायरिंग की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। सेना फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।
 
दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादियों के भाग निकलने के कारण सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान आज समाप्त कर दिया। 
 
पुलिस ने बताया कि त्राल के नूरपोरा इलाके में में कल शाम अल-कायदा के स्वयंभू कमांडर जाकिर मूसा समेत कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबलों की ओर से जब क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही तभी स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई घंटों तक झड़पें हुईं। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया।
 
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी मार्ग बंद कर दिए। आज सुबह सुरक्षाबलों ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आतंकवादी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि नौ अगस्त को पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जाकिर मूसा गुट के तीन आतंकवादी मारे गए थे। 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

अगला लेख