Daily Horoscope
✕

मणिपुर में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, जातीय हिंसा में अब तक 180 से ज्‍यादा की मौत

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (00:16 IST)
Manipur News : मणिपुर के चूराचंद्रपुर जिले में चिंगफी बंकर नंबर एक में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक की बुधवार दोपहर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में गोली लगने से दो और व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिनके बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि दिन में एक और डेढ़ बजे के बीच एक स्नाइपर ने ओंखोमांग नामक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में गोली लगने से दो और व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिनके बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार सुबह कांगपोकपी जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर तीन आदिवासियों की हत्या कर दी थी।
 
उससे पहले आठ सितंबर को टेंगनौपाल जिले के पल्लेल में गोलीबारी में तीन व्यक्तियों की जान चली गई थी तथा 50 से अधिक घायल हो गए थे। मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई है तथा सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। अनुसूचित जनजाति दर्जे की मैइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘ट्राइबल सोलिडरिटी मार्च’ निकाले जाने के बाद हिंसा फैली थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

कश्मीर में गहराता जल संकट, बदलता मौसम फिर से डराने लगा कश्‍मीरियों को

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

अगला लेख