Daily Horoscope
✕

पुलिस जवानों ने पेश की मिसाल, गांधीगिरी से दिया सबक

Updated: मंगलवार, 6 मार्च 2018 (16:26 IST)
पुलिस के ऊपर उंगली उठना कोई नई बात नहीं। आए दिन पुलिस के ऊपर कोई न कोई आरोप लगते रहे हैं, लेकिन बीना में 100 नंबर पुलिस के जवानों ने एक ऐसी मिशाल पेश की है कि जो लोग पुलिस पर कीचड़ उछालने से नहीं चूकते थे, आज वे ही लोग ताऱीफ करते नहीं थक रहे हैं जिनके काम की तारीफ विधायक महेश राय से लेकर एसपी सतेंद्र शुक्ला, जिला कलेक्टर अनिल सिंग तक ने की है। दरअसल सागर जिले के ‍बीना में 100 डॉयल को सूचना मिली थी कि मंडीबामोरा थाना क्षेत्र के गोहर गांव मे विवाद हो गया है।


इसके बाद 100 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर आम रास्ते पर पड़े कचड़े के ढेर की वजह से दो पक्षों में जोरदार विवाद हो रहा था जो बढ़ता ही जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद भी दोनों पक्षों में सुलह न हो सकी, न ही पुलिस की समझाइश का कोई असर हुआ। फिर क्या था पुलिस के जवानों ने वह किया जो पुलिस कभी नहीं करती। पुलिस ने विवाद शांत करने की बजाय विवाद की जड़ को ही खत्म करने में लग गई।

पुलिस वर्दी को उतार हेड कॉस्टेबल मोहन कुशवाहा, कांस्टेबल दीपक शुक्ला, एंव पायलट इरफान खान ने फावड़ा-तसला लेकर रोड पर पड़े कचड़े के ढेर को हटाने मे लग गए। पुलिस की इस पहल से सभी स्तब्ध रह गए विवाद कर रहे लोग शांत और शर्मिंदा हो गए। तत्पश्चात दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए विवाद शांत किया और कभी विवाद न करने की कसम खाई। साथ ही गंदगी नहीं फैलाने का वादा किया।

मामला चाहे जो भी हो पर 100 डॉयल पुलिस की इस गांधीगिरी और कार्यशेली ने पुलिस अधिकारियों के साथ साथ आम जनता का भी दिल जीत लिया है।  कांस्टेबल दीपक शुक्ला पहले भी इस तरह इंसानियत की मिसालें पहले से ही पेश करते रहे हैं। दीपक की नजर में मानवता सुधार और जागरूकता ही सही पुलिसिंग है।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख