सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में गिरफ्त में आया डिलेवरी बॉय, ग्राहकों को पहुंचाता था शराब
- चीन में फहराया तिरंगा, हरियाणा की बहू मंजू ने रचा इतिहास
- योगी का तोहफा, यूपी में पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन की छुट्टी
- शिवराज की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- रेलवे स्टेशन पर 3 पुलिसवालों ने बच्चे को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जबलपुर के 2 खूंखार बदमाशों को एनकाउंटर में किया ढेर, कांग्रेस नेता की हत्या का था आरोप
नरसिंहपुर। सुआतला थाना क्षेत्र में जबलपुर के दो खूंखार अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। विजय पिता बच्चू यादव और समीर खान नाम के इन बदमाशों पर कई गंभीर मामले दर्ज थे। इन बदमाशों पर जबलपुर के कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का भी आरोप था। पुलिस ने विजय यादव पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।
नरसिंहपुर के बमनौधा में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने इन खूंखार बदमाशों को मार गिराया। मुठभेड़ में एएसपी राजेश तिवारी, गोटेगांव टीआई प्रभात शुक्ला और एक प्रधान आरक्षक भी घायल हो गए।
दोनों बदमाशों पर जबलपुर सहित महाकौशल के कई थाना क्षेत्रों हत्या, लूटपाट, अवैध वसूली सहित जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। इन बदमाशों पर जबलपुर के कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का भी आरोप था।
