सम्बंधित जानकारी
- Weather updates : मप्र में मानसून मेहरबान, सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश, बुधवार से फिर आसार
- 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की संभावित झलक, 7 मुद्दों पर हो सकता है विशेष फोकस
- कमलनाथ के मंत्री के बिगड़े बोल- मोदी-शाह के पांव धोकर पिएं शिवराज, हमें क्या?
- मेधा पाटकर का खलघाट पर धरना, हाईवे जाम
- जंगल से जेल में घुसा हिरण, मची अफरा तफरी
शिवराज की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश हैदर अली को गिरफ्तार किया है। हैदर अली पर शिवराज समेत पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह जैसे नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अपराध की दुनिया में जल्द बड़ा नाम कमाने के चक्कर में हैदर बड़े नेताओं की हत्या की साजिश रच रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच हैदर अली से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच को एसटीएफ से कुछ इनपुट मिले थे जिसके बाद स्पेशल टीम ने हैदर अली को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले हैदर अली सागर में हत्या के एक मामले में आरोपी होने के साथ ही विधानसभा के पूर्व सचिव की बेटी के अपहरण के एक मामले भी आरोपी रह चुका है।
