ramcharitmanas
✕

क्या शिवराजसिंह चौहान से नाराज हैं नरेन्द्र मोदी...

Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (20:06 IST)
कहते हैं कि मन के भाव चेहरे पर आ ही जाते हैं। यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मुलाकात की तस्वीरों पर गौर करें तो समझने में जरा भी देर नहीं लगेगी कि पीएम मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री से नाराज हैं। 
 
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बोहरा समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इंदौर आए थे। इस मौके पर शिवराज विमान तल पर उनकी अगवानी के लिए पहुंचे थे। विमान से उतरने के बाद जब शिवराज ने मोदी के स्वागत के लिए गुलाब का फूल भोंट किया और वे पीएम के सम्मान में मुस्कराते हुए झुक गए, लेकिन जवाब में मोदी का चेहरा सख्त दिखाई दे रहा था। 
 
विमान तल के ही एक अन्य फोटो में शिवराज पीएम से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। यहां भी प्रधानमंत्री की मुद्रा ऐसी है मानो वे मुख्‍यमंत्री को अनदेखा कर रहे हों। इस मौके पर इंदौर का महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह समेत भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।
 
लेकिन, चेहरे की सख्ती के उलट जब शब्दों की बारी आई तो मोदी ने मुख्‍यमंत्री चौहान की खुलकर तारीफ की। बोहरा समाज के कार्यक्रम में पीएम ने अपने संबोधन में शिवराज को मध्यप्रदेश का लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री बताया। हालांकि यह सोचने वाली बात जरूर है कि पीएम ने जो बोला वो सही था या फिर उनके चेहरे पर ‍जो दिखाई दिया वो सही था।
गौरतलब है कि आगामी नवंबर माह में मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की असली परीक्षा होने वाली है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। यह तो तय है कि राज्य में भाजपा पिछले चुनाव जैसा प्रदर्शन तो नहीं कर पाएंगी, लेकिन शिवराज यदि अपनी सत्ता बचाने में भी कामयाब होते हैं, तो यह उनकी बड़ी उपलब्धि होगी।
 
हालांकि 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को एंटीकंबेंसी का भी सामना करना पड़ेगा। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद भाजपा के परंपरागत वोट सवर्ण वर्ग में भी नाराजी दिखाई दे रही है। यदि वे इन्हें साधने में सफल रहे तो एक बार सत्ता की नैया पार लग ही जाएगी।  

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख