dharma sangrah
✕

कानपुर में मोदी, भगवा और पीले रंग में दिखेंगे पीएम आवास योजना के लाभार्थी

Updated: शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (09:15 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी सौंपेगे। इसको लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने खास तैयारी की है।
 
केडीए के मुताबिक पुरुष लाभार्थी भगवा रंग में और महिला लाभार्थी पीले रंग की साड़ी में पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर विकास प्राधिकारण ने भी अपनी ओर से रैली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भगवा और पीले रंग की साड़ी का प्रबंध किया है। जनपद से पांच ऐसे लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर पुरुष लाभार्थियों को भगवा कुर्ता, सफेद पायजामा और भगवा रंग का साफा दिया जाएगा। वहीं महिलाओं को पीले रंग की साड़ी दी जाएगी, जिसको लेकर केडीए ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में पीएम आवास योजना के लाभार्थी रैली में चर्चा का जरुर केन्द्र बने रहेंगे।
 
केडीए उपाध्यक्ष किंजल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पहुंचाने का आदेश मिला है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि रैली में पांच सौ लाभार्थी पहुंचेंगे और उन सभी की ड्रेस बन चुकी है। सभी को आमंत्रण भेज दिया गया है और कल सुबह आठ बजे केडीए बुलाया गया है। यहीं से उनको परिधान पहनाकर रैली स्थल ले जाया जाएगा। पुरुष लाभार्थियों के लिए भगवा रंग का कुर्ता, सफेद रंग का पायजामा और भगवा रंग का साफा होगा और महिला लाभार्थियों को पीले रंग की साड़ी मिलेगी। इन सभी लाभार्थियों को रैली स्थल में बैठने के लिए अलग दीर्घा बनायी गई है।
 
बताया कि लाभार्थियों की संख्या काफी अधिक है ऐसे में सभी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी नहीं देंगे। इसके लिए चार लाभार्थियों को तय किया गया है जिन्हे मंच पर प्रधानमंत्री खुद आवास की चाभी देंगे।
 
जितना भी दुरुपयोग करना चाहे कर ले : वहीं विपक्षी पार्टियों ने इस परिधान को लेकर तंज कसा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि दो तीन का समय बचा है भाजपा सरकारी मशीनरी का जितना भी दुरुपयोग करना चाहे कर ले। सपा के नगर अध्यक्ष मोइन खान ने कहा कि भाजपा रैली को कितना भी रंगीला बना ले जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इनका रंग ही उतार देगी। बसपा के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा अपनी हार को देख योजना के लाभार्थियों को भुनाने के लिए उनको सरकारी खर्चे से परिधान दे रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख