suvichar
✕

Gandhi Jayanti पर नोएडा में प्लास्टिक कचरे से बने सबसे बड़े चरखे का लोकार्पण

Published: सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (21:23 IST)
नोएडा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नोएडा में 1,250 किलोग्राम वजनी चरखे का लोकार्पण किया जाएगा जिसे प्लास्टिक कचरे से तैयार किया गया है। नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि यह चरखा गांधीजी के स्वदेशी के सपने को दर्शाता है। इसे प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल करके बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा चरखा होने का दावा किया जा रहा है।
ALSO READ: महात्मा गांधी के संबंध में 10 आश्चर्यजनक तथ्‍य
प्राधिकरण ने कहा कि चरखा बनाने में करीब 1,250 किलोग्राम प्लास्टिक का कचरा इस्तेमाल में लाया गया है। चरखे को सेक्टर 94 में लगाया गया है। महामाया फ्लाईओवर के पास स्थित चरखे का उद्घाटन मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह करेंगे।
ALSO READ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पढ़ें जानकारी, बापू ने क्यों कहा था कि मैं झूठा महात्मा हूं...
चरखे का आकार 14 फुट गुना 20 फुट गुणा 8 फुट है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि यह लोगों के बीच प्लास्टिक का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए जागरूकता लाने का भी प्रयास है।
 
उनके हवाले से बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया है और नोएडा प्राधिकरण इस दिशा में प्रयास कर रहा है। हम नोएडा में आम नागरिकों और संस्थाओं एवं संगठनों से स्वेच्छा से प्लास्टिक कचरे का संग्रह करने के लिए 11 सितंबर से 27 अक्टूबर तक अभियान चला रहे हैं।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख