kundali milan
✕

पहाड़ दरकने से पिथौरागढ़ हाईवे बंद, बड़ी संख्या में लोग फंसे

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (22:05 IST)
उत्तराखंड। चंपावत में आज मंगलवार को एक पहाड़ दरकने से उसका टनों मलबा सड़क पर आ गया। इसके चलते लोहाघाट और पिथौरागढ़ हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया। यह हाईवे बारिश के चलते 3 दिन के लिए बंद होने के कारण 23 मई को खुला था, लेकिन आज अचानक से पिथौरागढ़ हाईवे पर भारतोली के पास की पहाड़ी से हजारों किवंटल मलबा नीचे आ गया जिसके चलते पिथौरागढ़ हाईवे पर यातायात ठप हो गया है।

ALSO READ: Cyclone Yaas : तूफान यास से कई घर तबाह, एयरपोर्ट बंद
 
पहाड़ी दरकने से टनों मलबा हाईवे के दोनों तरफ आ गया जिसके चलते चंपावत और पिथौरागढ़ का आपस में एक बार फिर से संपर्क कट गया। इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ बड़ी संख्या लोग फंस गए। सड़क मार्ग बंद होने के चलते यात्री और पिथौरागढ़ घाट के लोग अल्मोड़ा-हल्द्वानी रूट का लंबा सफर करके गंतव्य पर पहुंच रहे हैं।
 
हालांकि एनएचएआई हाईवे को खोलने में जुटा है। हाईवे पर फैले इन टनों मलबे को जल्दी हटाकर मार्ग को सुचारु करने की कवायद जारी है। पहाड़ से नीचे गिरते हुए इस मलबे को स्थानीय नागरिकों द्वारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया है। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख