dharma sangrah
✕

चारधाम यात्रा पर उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजूम, पार्किंग फुल, होटलों व धर्मशालाओं में भी जगह नहीं

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (08:23 IST)
देहरादून। केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद पहले ही दिन देश-विदेश से आये हजारों तीर्थयात्रियों की हेलीपैड से मंदिर प्रांगण तक लंबी लाइन लगी दिखाई दी। केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर के प्रांगण तक लाइन में लगे श्रद्धालु दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। केदार पैदल मार्ग से मंदिर परिसर तक हर हर महादेव व बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है।
 
तीर्थ यात्रियों के इस यात्रा को लेकर आकर्षण का हाल यह है कि 5 मई की शाम तक सोनप्रयाग व सीतापुर की पार्किंग पूरी तरह फुल हो चुकी थी। चारधाम रूट के सभी होटल व धर्मशाला भी कई दिन पहले ही बुक हो गए थे। इसके बावजूद भी तीर्थयात्रियों का हुजूम चलते दिखाई दे रहा था।
 
हर हर महादेव के उदघोष के साथ पैदल मार्ग से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए निकल पड़े।  गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 3 मई को खुल चुके हैं। और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के पट खुलेंगे।
 
शुक्रवार की सुबह कपाट खुलने के बाद उस समय सरकारी मशीनरी की परेशानी बढ़ गई जब वीवीआईपी हेलीपैड पर वापसी के लिए खड़े सीएम धामी की मौजूदगी में एक और हेलीकॉप्टर उतर गया। इस हेलीकॉप्टर ने कुछ तीर्थयात्रियों को उतारा और हवा में चक्कर मार वापस चला गया। जबकि उस समय सीएम का हेलीकॉप्टर भी हेलीपैड पर खड़ा था। सभी अधिकारी सीएम को विदा करने के लिए हेलीपैड पर मौजूद थे।
 
 
सीएम के हेलिकोप्टर के हेलीपेड पर मौजूद रहते अचानक आने से मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। पता चला है कि यह हेलिकोप्टर हेली कम्पनी हेरिटेज के मालिक के परिजनों को केदारधाम छोड़ने आया था।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

अगला लेख