kundali milan
✕

राजस्थान में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, लोग परेशान

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (14:32 IST)
जयपुर। राजस्थान में लगभग 7,000 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेक जगह लोग पेट्रोल, डीजल के लिए घूमते दिखे।

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट वृद्धि के विरोध में शनिवार को एक दिन की हड़ताल रखी है। इस वजह से राज्य में निजी स्वामित्व वाले लगभग 7,000 पेट्रोल पंप सुबह छह बजे से बंद रहे। हालांकि कंपनी स्वामित्व व कंपनी द्वारा परिचालित (सीओसीओ) कुछ पंप खुले हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा कि शनिवार को राज्य में पेट्रोल व डीजल की बिक्री नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना काल में भी वैट बढ़ा दिया और अतिरिक्त आय अर्जित की। पड़ोसी राज्यों में दाम तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण राजस्थान में बिक्री 34 प्रतिशत घट गई है।

एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि राज्य सरकार ने वैट में कमी की उसकी मांग नहीं मानी तो 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। संगठन के अनुसार इस हड़ताल के कारण लगभग तीन करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री प्रभावित रहेगी जिससे सरकार को पथ उपकर सहित 34 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख