Hanuman Chalisa
✕

किसान आंदोलन : नासिक के बाजारों में फलों और दूध की आपूर्ति बाधित

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (16:56 IST)
सांकेतिक फोटो

नासिक। किसानों के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में विभिन्न बाजार समितियों तक सब्जियां पहुंचाने और जिले में दूध एकत्रित करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे कृषक संगठनों एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आज यह जानकारी दी।


अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू देसाले ने बताया, जिले की सभी दूध डेयरियां बंद हैं और दूध इकठ्ठा करने वाले केंद्र इससे प्रभावित हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सुबह येओला तालुका के विसपुर में सड़कों पर दूध उंडेल दिया।

एपीएमसी में सब्जियां बहुत धीमी गति से पहुंचाई जा रही हैं। नासिक कृषि उत्पादन बाजार समिति के एक अधिकारी ने बताया कि विरोध के चलते सब्जियां देरी से पहुंचाई जा रही हैं। स्वामिनाथन आयोग की अनुशंसाओं और कृषि ऋण माफी आदि की मांग को लेकर कई किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 10 दिन के विरोध प्रर्दशन का आह्वान किया है जो देश के 22 राज्यों में एक जून से शुरू हुआ। (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख