kalsarpa dosh calculator
✕

पवन कल्याण की कांग्रेस को चेतावनी, पाकिस्तान के पक्ष में बोलना स्वीकार्य नहीं

पवन कल्याण बोले, कुछ कांग्रेस नेता इस तरह की हिंसा का समर्थन करते हैं और उन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस जाना चाहिए।

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (16:05 IST)
Pahalgam Terrorist Attack : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कांग्रेस को चेताया कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की नृशंस हत्या के बाद पाकिस्तान के पक्ष में बोलना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता इस तरह की हिंसा का समर्थन करते हैं और उन्हें भारत छोड़कर पाकिस्तान में बस जाना चाहिए।
 
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करना अस्वीकार्य है। ALSO READ: पहलगाम पर हिन्दुस्तान में ही जंग, भाजपा ने कहा- पाकिस्तान के साथ खड़ी है कांग्रेस
 
कल्याण ने कहा कि कश्मीर हमारा है। राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद के बारे में बात करना शर्मनाक है। सांप्रदायिक हिंसा की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एकता और कठोर कार्रवाई बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भारत विरोधी भावनाओं या आतंकवाद का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
कल्याण ने कहा कि पहलगाम हमले ने राष्ट्र को गहरा आघात पहुंचाया है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उनकी जनसेना पार्टी ने पहलगाम हमले में मारे गए आंध्र प्रदेश निवासी मधुसूदन राव के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह राव की पत्नी से मिले, तो उसने कहा, 'वह (मधुसूदन राव) कश्मीर गए, क्योंकि यह भारत का हिस्सा है। भारत हिंदुओं का एकमात्र देश है। हम और कहां जा सकते हैं?' ALSO READ: पहलगांव को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन
 
कल्याण ने दावा किया कि पहलगाम हमले में मारे गए आंध्र प्रदेश के एक अन्य पर्यटक जेएस चंद्रमौली के सिर में 35 से 40 गोलियां मारी गईं। उन्होंने कहा कि हमलावरों का विरोध करने की कोशिश करने वाले एक मुस्लिम घुड़सवार को भी मौत के घाट उतार दिया गया। असुरक्षित सीमाएं, रोहिंग्या घुसपैठ और हैदराबाद में अतीत में हुए विस्फोट हमें याद दिलाते हैं कि कहीं से भी प्रायोजित आतंकवाद भारत को प्रभावित करता है और इसका दृढ़ता से मुकाबला किया जाना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख