Hanuman Chalisa

सूरत में पाटीदारों का उग्र प्रदर्शन, दो बसें फूंकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2017 (10:00 IST)
सूरत। गुजरात में सूरत के पाटीदारों के दबदबे वाले इलाके में मंगलवार शाम अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने दो बसें फूंक दीं। स्थिति नियंत्रित करने के‍ लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 
 
पुलिस ने बताया कि नगर पुलिस ने हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया था जिसके बाद यह घटना हुई।
 
सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हीराबाग सर्किल में दो बसें फूंक दी गई। इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है। कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
 
वहीं, हार्दिक पटेल ने देर रात जारी एक विज्ञप्ति में दावा किया कि उनके संगठन ने पुलिस से शहर के पाटीदार बहुल इलाकों में किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने को कहा था। उन्होंने दावा कि प्रदर्शन शांतिपूर्वक था लेकिन पुलिस ने बेवजह लाठी चार्ज किया। (भाषा) 

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख