sundarkand

खुशखबर! डाकघर से कर सकेंगे पासपोर्ट के लिए आवेदन

Updated: मंगलवार, 2 मई 2017 (00:11 IST)
अमृतसर। विदेश मामलों पर संसद की स्थाई समिति के 15 सदस्यीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने  कहा कि जल्दी ही डाकघरों से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
 
शहर में अपने प्रवास के दौरान संसदीय समिति के सदस्यों ने अमृतसर पासपोर्ट कार्यालय का दौरा किया, जहां थरूर ने पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों और कार्यालय के अधिकारियों दोनों से बातचीत की।
 
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश में सभी डाकघरों को आधुनिक संवरचनायुक्त बनाने की जरूरत है क्योंकि डाकघर ‘बड़ी संख्या’ में मौजूद हैं.. आप देश के हर कोने पर इसे देख सकते हैं, यहां तक कि सुदूर गांवों में भी।’ 
 
उन्होंने कहा कि जल्दी ही पासपोर्ट के लिए डाकघरों में आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा, 86 डाकघरों ने इस संबंध में काम शुरू कर दिया है। आठ सांसदों सहित इस शिष्टमंडल ने यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। वे इतिहासिक जालियांवाला बाग भी गए, जहां स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सदस्य शाम को बाघा सीमा पर होने वाला बीटिंग रीट्रिट देखने भी गए। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख