ramcharitmanas

नीति आयोग की बैठक में पलानीस्वामी ने उठाया नीट व कावेरी का मुद्दा

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (12:39 IST)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में उन्होंने नीट परीक्षा के दायरे से राज्य को बाहर रखने समेत तमिलनाडु से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
 
दिल्ली से लौटकर यहां उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में हमने तमिलनाडु को नीट के दायरे से बाहर रखने पर जोर दिया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) के जल्द से जल्द गठन की बात भी मजबूती से रखी।

तमिलनाडु की मांग है कि एमबीबीएस तथा बीडीए पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) से उसे छूट दी जाए। इस बाबत राज्य विधानसभा ने 2 विधेयक पारित किए हैं। इन विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है। शनिवार को पलानीस्वामी ने दोनों विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका के कब्जे से भारतीय मछुआरों की 133 नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से दखल देने की भी मांग की है। प्रदर्शनरत किसानों से राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मुलाकात करने पहुंचे पलानीस्वामी ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री तक उनकी मांगें पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया है और वे जल्द ही लौटेंगे। (भाषा)
Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

योगी सरकार का बड़ा कदम, IIT कानपुर और IIM इंदौर बनेंगे यूपी जल निगम ग्रामीण के नॉलेज पार्टनर, AI से होगी जल योजनाओं की निगरानी

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रदर्शनकारी को गोली लगने का दावा गलत, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिले सबूत

खरीफ बुआई 95% के करीब, 107 लाख हेक्टेयर में पूरा हुआ आच्छादन : शाही

अगला लेख