ramcharitmanas
✕

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (18:27 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के करनाह सेक्टर में और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार को भारतीय सेना की चौकियों को लक्ष्य कर गोलीबारी की।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने करनाह सेक्टर में उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की, जब लोग ईद-उल-जुहा मनाने में व्यस्त थे। गोलीबारी और गोले छोड़े जाने से अमरोदिन, चटकाडी और सादीपोरा के कुछ इलाके प्रभावित हुए हैं। अभी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
 
भारतीय सेना ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां कहा कि नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह 8.30 से 10 बजे तक पाकिस्तान की ओर से छोटे और स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से अंधाधुंध गोलाबारी की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। 
 
इससे पूर्व गत 30 अगस्त को भी पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और नौशेरा सेक्टर में बगैर उकसावे के गोलीबारी की थी। गत 1 सितंबर को सीमा पार से हुई गोलीबारी के कारण सीमा सुरक्षा बल का 1 जवान शहीद हो गया था। गत 28 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से बगैर किसी उकसावे के राजौरी में सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए। (वार्ता) 
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख