Daily Horoscope

बाज नहीं आया पाकिस्तान, पुलवामा की बरसी पर भी किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (10:36 IST)
श्रीनगर। लगता है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। कल 14 फरवरी को पुलवामा कांड की पहली बरसी थी, लेकिन पाकिस्तान इस बरसी पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और संघर्षविराम का उल्लंघन कर भीषण गोलीबारी की जिसमें एक भारतीय जवान शहीद गया।
ALSO READ: पुलवामा हमले पर पीएम मोदी का ट्‍वीट, शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा देश
सीमा पर पाकिस्तान की कायराना हरकतें जारी हैं। उसने जम्मू और कश्मीर के पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन
कर शाहपुर व करणी सेक्टर में भी भीषण फायरिंग की है। तब भारतीय सेना ने भी उसकी इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। ठीक एक साल पहले जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।
 
सेना की ओर से बताया गया कि बिना किसी उकसावे की कार्रवाई में पाक की ओर से की गई गोलीबारी में नायक राजीव सिंह शेखावत शहीद हो गए। वे 36 साल के थे और जयपुर के लुहकाना खुर्द के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी हैं।
 
सेना द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि शेखावत एक बहादुर, प्रेरित करने वाले और ईमानदार सैनिक थे। देश उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख