sundarkand
✕

पाक गोलाबारी में दो जवान शहीद 

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (09:00 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान की गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए है। एक जवान जम्मू के नौशेरा सेक्टर में तो दूसरा जवान कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी में शहीद हो गया। सोमवार को भी राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में त्राल का रहने वाला जवान मुदस्सर अहमद शहीद हो गया था। 
 
शनिवार को राजौरी के मंजाकोट में पुंछ का एक जवान मोहम्मद नसीर पाक फायरिंग में शहीद हो गया था। यानी चार दिन में ही जम्मू कश्मीर के लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाक गोलाबारी में चार जवान शहीद हो गए हैं।
 
मंगलवार को करीब दोपहर एक बजकर पचास मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरु कर दी। सेना ने मजबूती से इसका जवाब दिया। दोनों ओर से हुई गोलाबारी के दौरान सिपाही जसप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में इनकी मौत हो गई। 24 साल के जसप्रीत पंजाब के मोगा के तलवंडी नालियान गांव के रहने वाले थे। 
 
वही कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भी पाकिस्तान ने जमकर गोलाबारी की। फायरिंग के दौरान विमल सिंजाली शहीद हो गए। 21 साल के विमल को सेना में भर्ती हुए मात्र दो बरस चार महीने ही हुए थे। शहीद विमल नेपाल के रहने वाले थे। 
 
इन चारों  जवानों का ये बलिदान देश कभी नही भुल पाएगा। वे बहुत ही बहादुर और समर्पित सैनिक थे। जवानों के इस सर्वोच्च बलिदान का देश हमेशा ही कर्जदार रहेगा।  
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख